{"_id":"6995f2c5bad3e6dc6c0004f7","slug":"congress-protests-against-the-poor-condition-of-roads-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138403-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सड़कों की बदहाली पर गरजी कांग्रेस, किया प्रदर्शन
Wed, 18 Feb 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जिले की बदहाल सड़कों के विरोध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में एनएच, एसएच सहित अन्य सड़कें बदहाल हैं इनमें लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सड़कों को दुरुस्त करने के सिर्फ हवाई दावे कर रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-धारचूला, थल-मुनस्यारी के साथ ही पर्यटक स्थल चंडाक को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। हाईवे गड्ढों से पटे हैं और ग्रामीण सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। चंडाक सड़क संकरी होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ झूठ परोसने वाली भाजपा सरकार के झांसे में अब जनता नहीं फंसेगी। इस झूठ का जनता सरकार को करारा जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जितेंद्र मेहरा, भूपेश नगरकोटी, हरीश कुमार, राहुल लुंठी, मनोज ठकुराठी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।