फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress leader was beaten up and injured by unknown assailants

Pithoragarh News: अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता को पीटकर किया घायल

Sat, 19 Aug 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader was beaten up and injured by unknown assailants
घायल कांग्रेसी  नेता।
पिथौरागढ़। कांग्रेस के नगर महामंत्री और व्यापारी जितेंद्र जोशी को दो अज्ञात हमलावरों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। उनके सिर पर 32 टांके लगे हैं। पुलिस का कहना है कि एक हमलावर को ट्रेस कर लिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर महामंत्री जितेंद्र 14 अगस्त को कुछ सामान लेने के लिए बाजार गए थे। बारिश होने के कारण वह एक दुकान में रुक गए थे। यहां उनकी दो अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद अज्ञात लोगों ने कांग्रेस महामंत्री के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह लोगों के बीच में आने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कांग्रेस महामंत्री को 18 अगस्त को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है उनके सिर पर 32 टांके आए हैं। कोतवाल चंचल शर्मा का कहना है कि हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक हमलावर की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्सा
पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने कोतवाल से मुलाकात कर शीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहां व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, सभासद पवन माहरा, किशन खड़ायत, अनिल माहरा, पूर्व सभासद महेश मखौलिया, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता भुवन जोशी मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed