फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress found an airplane in Pithoragarh with binoculars

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने दूरबीन से ढूढ़ा हवाई जहाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress found an airplane in Pithoragarh with binoculars
ैथिरागढ़ हवाई सेवा शुरू करने की मांग को नैनीसेनी हवाई अड्डे के बाहर धरना-प्रदर्शन रते कांग्रेस क? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में हवाई सेवा शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवाई सेवा शुरू कराने की मांग के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दूरबीन से हवाई जहाज को ढूंढने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में नैनीसेनी हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए। उन्होंने हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि 2017 से पहले कांग्रेस सरकार ने नैनीसैनी हवाई अड्डे पर करोड़ों की लागत से कार्य कराया। हवाई अड्डे को मानक के अनुसार बनाकर दो माह तक फ्री हवाई सेवा भी शुरू की। जैसे ही 2017 में भाजपा सरकार काबिज हुई तो उन्होंने पिथौरागढ़ से हवाई जहाज की सेवा बंद कर दी और कुछ समय जो जहाज चलाया कभी वह रनवे से उतर गया और कभी हवा में उसका दरवाजा खुल गया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हवाई जहाज के पूरे इंजन फेल कर दिए हैं। इससे जनता को हवाई सेवा मिलना तो दूर यहां दिखना भी मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल कोरी घोषणाएं करने में तुली है, पूरे पिथौरागढ़ में विकास के कार्य बाधित हो चुके हैं। लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रही है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, मनोज ओझा, मुस्तकिम, पवन माहरा, पद्मा बिष्ट, शिवानी कोहली, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, तिलक जोशी, सुभाष पुनेड़ा, निर्मल लोहिया, मदन भट्ट, नारायण कोहली, करन सिंह, शुभम बिष्ट,नवीन ऐरी, शिवम पंत, कमलेश कसन्याल, रजत विश्वकर्मा, आशीष हावर्ड, शाहबाज खान, कविराज सिंह, त्रिलोक बिष्ट, हिमांशु ओझा, ऋषभ कल्पासी, जीवन कोहली, अभिषेक बोरा, राहुल भट, अक्षय कुंवर, जावेद खान, दानू कन्याल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन

17 माह से सूना पड़ा है पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट का रनवे
पिथौरागढ़। लगभग 28 साल के इंतजार के बाद वर्ष 2018 में नैनी-सैनी एयरपोर्ट से शुरू हुई हवाई सेवा को बंद हुए 17 माह हो गए हैं। हवाई सेवा का संचालन नहीं होने से रनवे मार्च 2020 से सूना पड़ा है। इससे पूरे सीमांत की जनता निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन और नेपाल देशों की सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले की जनता को हवाई सुविधा का लाभ देने के लिए पांच साल पहले 2014-15 में करीब 65 करोड़ की लागत से नैनी-सेनी हवाई पट्टी का विस्तार किया गया था। रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया गया। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद सरकार ने नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग कर 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ानें शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ कमियों के कारण 2016 में भी उड़ान शुरू नहीं हो सकी।

वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर आखिरकार 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई। देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई। पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत की जनता में काफी खुशी थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें दिल्ली या देहरादून पहुंचने के लिए 15 से 19 घंटे का कष्टदायक सफर तय नहीं करना पड़ेगा, लेकिन 20 मार्च 2020 को लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान फिसलने के बाद से नौ सीटर विमान सेवा बंद हो गई। तब से रनवे पर सेना के विमान या नेताओं के हेलीकाप्टर ही उतर रहे हैं। हवाई सेवा शुरू करने के लिए पिछले दिनों पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके अलावा पूर्व के दोनों मुख्यमंत्रियों ने भी हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हो पाई है। जनता नौ सीटर विमान के बजाय 20 से अधिक सीटर विमान का संचालन करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed