फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress demonstrated against the Center for rising inflation

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against the Center for rising inflation
पिथौरागढ़ में रसोई गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में खाली सिलिंडर हाथों में लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासन में एक रुपये महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेता सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं। पेट्रोल-डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। रसोई गैस की कीमत हजार पहुंचने के लिए तैयार है। फिर भी भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में खाली सिलिंडर लेकर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व कार्यकर्ता नगर के एक पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा देश ने पहले कभी ऐसी महंगाई नहीं देखी और न झेली। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अच्छे दिन के सपने दिखाकर मोदी से भूल गई है। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार पहुंचाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब सरकार सिलिंडर को हजार के पार पहुंचाकर जनता की कमर तोड़ने के लिए तैयार है। कहा कि भाजपा को केवल सत्ता से प्रेम है। उसे देश-प्रदेश के लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता मनोज ओझा, नारायण कोहली, अरुण महर, कैलाश जोशी, रहीम कुरैशी, जावेद खान आदि थे।
विज्ञापन

धारचूला में भी कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ बोला हल्ला
धारचूला(पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में निगालपानी पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रधान अंजू रौंकली और सभासद प्रेमा कुटियाल ने कहा की मोदी सरकार में महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया। प्रदर्शन में डूंगर दानू, रामू रोकाया, दीपक बिष्ट, दान सिंह ग्वाल, राजेश कुटियाल, गोकुल रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed