{"_id":"5a03350d4f1c1b87698ba252","slug":"congress-celebrates-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने काला दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने काला दिवस मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी की बरसी पर धरना देते पिथौरागढ़ के कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधीचौक पर धरना दिया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रधान सेवक बताएंगे कि नोटबंदी से किसे फायदा हुआ। नोटबंदी के नाम पर नकली करेंसी की बात करने वाली सरकार बताएगी कि बैंकों में आया धन कितना असली था, कितना नकली। क्या नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नकली नोट छपने बंद हो गए। 2000 नोट से कैसे नकली करेंसी पर रोक लगेगी? कहा कि जीएसटी के नाम पर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि राज्य सरकार का 8 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा केंद्र सरकार ने गेहूं, चीनी, गैस में सब्सिडी खत्म कर देश से गरीबी नहीं, गरीब हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा बिष्ट, रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, रेवती जोशी, शुभम बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
आप ने धोखा दिवस मनाया
नोटबंदी के एक साल पूरे होने को आम आदमी पार्टी ने धोखा दिवस के रूप में मनाया। जिला संयोजक गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मोदी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए एक झटके में 500, 1000 के नोट बंद कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया। नोटबंदी से रोजगार प्रभावित हुआ और लोग बेरोजगार हो गए। देश के किसान संकट में आ गए। लाइन में लगे लोगों ने आत्महत्या की। सरकार ने कालेधन पर कोई कार्रवाई नहीं की। आज भी कालाधन विदेश जा रहा है। इस दौरान गोविंदी महर, पूनम चौधरी, दीपा चुफाल, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, छवि लाल वर्मा, विक्रम सिंह सेठी, हरीश पंत, भूपेश जोशी, शमशेर महर आदि मौजूद थे।