फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt the effigy of the power corporation against unannounced power cuts

Pithoragarh News: अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका ऊर्जा निगम का पुतला

Thu, 22 May 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the power corporation against unannounced power cuts
बिजली कटौती पर धारचूला में ऊर्जा निगम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र कटौती बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अश्वनी नपलच्याल और ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के नेतृत्व में ऊर्जा निगम का पुतला फूंका। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा के समय क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद रवीश सिंह पतियाल ने कहा कि ऊर्जा निगम की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता के साथ ही बिजली पर निर्भर व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बरम ग्रिड से जुड़ने के बाद धारचूला क्षेत्र की विद्युत सेवा बेहतर होने का दावा कर रहे विभाग की पोल इस अघोषित कटौती से खुल रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र सोनाल, महिराज गर्ब्याल, विक्रम पारीक, जीवन बिष्ट, ओपी वर्मा, सनी साहनी, रूप सिंह दानू, रामू रोकाया, आन सिंह रोकाया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट, इंद्रा धामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed