फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt effigies of Brij Bhushan and BJP

Pithoragarh News: कांग्रेस ने बृजभूषण और भाजपा का पुतला फूंका

Fri, 02 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigies of Brij Bhushan and BJP
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण यादव और भाजपा का पुतला दहन करते युका
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण यादव और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश में पहलवान और खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को युकां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में पहलवान और राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरक्षित नहीं हैं। राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मालिक सहित कई पहलवान जंतर मंतर पर अपने हक की लड़ाई के लिए धरना दे रहे थे, उन पर केंद्र सरकार के इशारे पर बर्बरता हुई। अभी तक देश के प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री ने उनकी बात सुनने की कोशिश नही की। यह भाजपा का महिला और खिलाड़ी विरोधी चेहरा दिखाती है। पहलवानों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है।
विज्ञापन

पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का उत्पीड़न और शोषण किया है। इस मौके पर डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कठायत, जिला महासचिव राहुल लुंठी ने जल्द बृजभूषण यादव पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर लोकसभा पिथौरागढ़ के प्रभारी शंकर खड़ायत, काजोल बसेड़ा, धीरज बेरी, राहुल भट्ट, शुभम भट्ट, बॉब कन्याल, जगदीश धामी, निखिल ऐरी, लक्ष्मण, कार्तिक खर्कवाल, विनय वल्दिया, दीपक पंवार, रोहित, योगेश कठायत, राकेश, विजय बिष्ट, अमित खड़ायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। दिल्ली के जंतर मंतर में सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत पहलवानों को महिला कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डीडीहाट नंदा बिष्ट ने पहलवानों के समर्थन में लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने केंद्र सरकार पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सांसद बृजभूषण को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को पदक दिलाने वाली बेटियां ही जब न्याय के लिए लड़ रही हैं तो ऐसे में सामान्य महिला को न्याय कैसे मिलेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रेमा कुटियाल, निहारिका गर्ब्याल, सभासद जानकी गुंज्याल ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
महिला पहलवानों को न्याय देने के बजाए किया जा रहा है परेशान: आप

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर महिला पहलवानों का उत्पीड़न कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहलवानों को न्याय देने की जगह उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से दिल्ली के उप राज्यपाल को पद मुक्त करने ओर दिल्ली पुलिस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ले. सुषमा बिष्ट माथुर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम रीना जोशी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि महिला पहलवान की न्याय के लिए जंतर मंतर से गुहार लगा रहे थे। बेकसूर महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस प्रताड़ित और परेशान किया उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। इस मौके पर अतुल स्वरूप माथुर, अनी राम, लालू राम, हीरा सिंह नेगी, छवि वर्मा, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed