{"_id":"65c11ff63cd33820f80afe25","slug":"compulsion-to-pass-on-bad-roads-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109859-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बदहाल सड़कों पर गुजरने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बदहाल सड़कों पर गुजरने की मजबूरी
Mon, 05 Feb 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट- पव्वाधार सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की तमाम सड़कें बदहाल हैं। कुछ सड़कें हालिया बारिश से कीचड़ से इस तरह सनी हैं कि वह चलने लायक नहीं हैं। कहीं डामरीकरण नहीं होने से लोग बदहाल सड़क पर आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क की स्वीकृति नहीं मिली है। इधर, पिथौरागढ के कुछ गांवों के लोग सार्वजनिक मार्ग बंद कर दिए जाने से आहत हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से स्वयं के संसाधनों से सड़क निर्माण की अनुमति मांगी है।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बारिश के बाद गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क पूरी तरह कीचड़ से सन गई है। 10 किलोमीटर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं जो पानी से लबालब भरे हुए हैं। बार-बार मांग करने के बाद गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है।
सड़क के बदहाल होने से गेरुवा, लाली, भाटगांव, धारापानी, बेलपट्टी के पव्वाधार, रैगल, देवराला, कुंतोला, पाली पलियाल, सिनलेख, चौरपाल, शिबना, नागधुना, मटेला, धराडी, सलाण, अनरगांव, रोल, मटेला, धराड़ी, सिनलेख, सुगड़ी, चौरपाल, नागधूना, शिवना, बाजारगड़ा, सलाण गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है। पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोज चलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
दीपक कुमार, हरि सिंह, नैन सिंह, गोपाल सिंह, ललित मोहन का कहना है कि विभाग को कई बार बताने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। सड़क में चार वर्ष पहले डामरीकरण हुआ था, लेकिन डामरीकरण के कुछ ही दिनों के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे थे।।
कोट
संबंधित ठेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए पत्र लिखा है। गर्मियों में काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू नहीं होने पर अनुबंध के अनुसार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनोज नेगी, जेई पीएमजीएसवाई गंगोलीहाट।
..................
हीपा के ग्रामीणों ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज हैं ग्रामीण
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड का हीपा गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। यहां के लोग प्रतिदिन छह किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। नाराज ग्रामीणों ने लोक सभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
हीपा गांव के प्रधान चामू सिंह कार्की और ग्रामीण प्रेम सिंह कार्की ने बताया कि वह पिछले कई दशकों से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे हैं। अभी तक सड़क नहीं बनी है। एक हजार की आबादी वाले गांव के लोगों तहसील, विकासखंड या अन्य स्थान पर जाने के लिए छह किलोमीटर दूर प्रेमनगर जाना पड़ता है। इसी तरह से फिर छह किमी की दूरी गांव तक पहुंचने के लिए नापनी पड़ती है। सड़क की मांग अनसुनी करने पर ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था। उन्होंने कहा है कि अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी लोक सभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
.............
ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से सड़क बनाने के लिए मांगी अनुमति
पिथौरागढ़। भड़कटिया क्षेत्र को जाने वाला पैदल रास्ता रोकने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर स्वयं के संसाधनों से सड़क बनाने के लिए अनुमति मांगी है।
सोमवार को आक्रोशित लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सेना ने दो साल से उनका मार्ग रोका है। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर दिया है। सड़क को स्वीकृति नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बंद रास्ता खोलने और ग्रामीणों को स्वयं के संसाधनों से सड़क कटिंग की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान रुईना हितेश कुमार, ग्राम प्रधान भड़कटिया दीपा देवी, बीडीसी सदस्य सौनगांच रेनू भट्ट, ग्राम प्रधान कोटली नरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
..............
कुलौन से गरसाड़ी तक तीन किमी सड़क बनाने की मांग
वर्तमान में 50 से 60 किमी का तय करते हैं सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव रमक के ग्रामीणें को सड़क नहीं होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कुलौन से गरसाड़ी के सेरा तोक तक सड़क बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से उनके लिए आवाजाही आसान हो जाएगी।
पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव रमक के ग्रामीणों ने कुलौन से गरसाड़ी के सेरा तोक तक तीन किलोमीटर सड़क बनाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। प्रधान सुनीता जोशी ने कहा कि ग्रामीणों को पाटी मुख्यालय आने के लिए ढोलीगांव देवीधुरा होते हुए 50 से 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। अगर कुलौन से गरसाड़ी के सेरा तोक तक सड़क निर्माण कार्य किया जाता है तो 25 से 30 किमी की दूरी रह जाएगी। तीन किमी सड़क बनने से रमक में स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। मंगल जोशी ने कहा कि सूर्य षष्ठी मेले के दौरान ग्रामीणों ने डीएम के सामने तीन किमी सड़क की मांग रखी थी, इसे लेकर डीएम ने आश्वासन दिया था। ज्ञापन भेजने वालों में नीलांबर दत्त अटवाल, बसंत बल्लभ, प्रेम बल्लभ, केशव दत्त, मोहन चंद आदि मौजूद रहे।
-- -
फोटो विवरण-05पीटीएच 04पी- गंगोलीहाट- पव्वाधार सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद
फोटो विवरण-05पीटीएच05 पी-गंगोलीाट- पव्वाधार सड़क में बडे गड्ढे दुर्घटनाओं का दावत दे रहे हैं। संवाद
फोटो विवरण- 05पीटीएच 09 पी- अपनी मांग को लेकर पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे भड़कटिया क्षेत्र ग्रामीण। संवाद