फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Complaint of disturbances in electricity bills in Kanalichina

Pithoragarh News: कनालीछीना में बिजली के बिलों में गड़बड़ी की शिकायत

Fri, 26 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Complaint of disturbances in electricity bills in Kanalichina
कनालीछीना में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते मंच के सदस्य। संवाद
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने कनालीछीना में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। बिजली उपभोक्ताओं ने 11 शिकायतें दर्ज की। इनमें बिजली के बिलों में गलत नाम दर्ज होने, समय पर बिल न मिलने और झूलते तारों की शिकायत उपभोक्ताओं ने की।
विज्ञापन

कनालीछीना रामलीला मैदान में आयोजित मंच के शिविर में आसपास के उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ख्वांकोट के होशियार सिंह, सतगढ़ के नारायण सिंह आदि ने बिजली के बिलों में गलत नाम दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि विभाग में सही जानकारी देने के बावजूद भी उनके नाम ठीक नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा गुड़ौली के हरि राम, मनोहर सिंह दिगारी, जगदीश चंद्र पाटनी आदि ने बिल समय पर न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि समय पर बिल न मिलने से उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ता कमला पांडेय, तुलसी देवी, किशन राम, पूरन सिंह भंडारी आदि ने जर्जर पोल, झूलते तार और कनेक्शन देने और बंद करने में देरी की शिकायत दर्ज की। इस मौके पर मंच के न्यायिक सदस्य अजय कुमार बोहरा, उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद विभाग को मौके पर ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति, गुणवत्ता और सेवा में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed