{"_id":"66e321aea19db855a8024c89","slug":"communication-service-halted-in-jhulaghat-15-thousand-population-facing-problems-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117878-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट में संचार सेवा ठप, 15 हजार की आबादी को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट में संचार सेवा ठप, 15 हजार की आबादी को दिक्कत
Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। ओएफसी कटने से नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट क्षेत्र में संचार सेवा ठप हो गई। ऐसे में क्षेत्र का शेष दुनिया से संचार संपर्क पूरी तरह कट गया है और 15 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। मोबाइल फोन शोपीस बने हैं और लोग हैलो-हाय के लिए तरस गए हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ओएफसी कटने से क्षेत्र में संचार सेवा ठप हो गई। टेलीफोन एक्सचेंज के साथ अमतड़ी, मजिरकांड़ा, झूलाघाट में स्थापित मोबाइल टॉवरों ने काम करना बंद कर दिया। सिग्नल गायब होने से मोबाइल फोन शोपीस बने रहे। पूरे दिन लोग संचार सेवा ठीक होने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। ऐसे में क्षेत्र के लोग नेपाली सिम के भरोसे अपनों से बात करने के लिए मजबूर हुए। बैंक, डाकघर सहित अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में इंटरनेट सेवा बंद होने से कामकाज ठप रहा। दूरदराज से इन संस्थानों में काम के लिए पहुंचे लोगों को घर लौटना पड़ा। देर शाम भी क्षेत्र में संचार सेवा बहाल नहीं हो सकी। बीएसएनएल कर्मी कल्याण चंद देउपा ने बताया कि ओएफसी कटने से दिक्कत आई है, इसे जोड़ने का काम किया जा रहा है। जल्द संचार सेवा बहाल हो जाएगी। इधर जिला मुख्यालय में भी संचार सेवा कुछ घंटे के लिए बाधित रही।