Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   command. Pithoragarh Municipal Corporation. mother power.

Pithoragarh News: .मातृशक्ति के हाथों में होगी पिथौरागढ़ नगर निगम की कमान

Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
command. Pithoragarh Municipal Corporation. mother power.
पिथौरागढ़। निकायों में आरक्षण तय हो गया है। नगर निगम पिथौरागढ़ में महिला को पहली मेयर बनने का मौका मिलेगा। तीन नगर पालिकाएं अनारक्षित हैं जबकि बेड़ीनाग में महिला प्रत्याशी मैदान में होंगी। वहीं नगर पंचायत मुनस्यारी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन




सीमांत जिले में इस बार नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा मिला है। पहला मेयर बनने के लिए इस सीट पर महिला प्रत्याशी ताल ठोकेंगी। वहीं नगर पालिका धारचूलाा, डीडीहाट और गंगोलीहाट अनारक्षित हैं। यहां महिलाओं, पुरुषों के साथ ही किसी भी वर्ग के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर सकेंगे।
विज्ञापन


बेड़ीनाग नगर पालिका में महिला प्रत्याशी को प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। वहीं मुनस्यारी नगर पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। ऐसे में जिले के छह में से दो निकायों में महिला के हाथों में कमान होगी। पहली बार अस्तित्व में आए पिथौरागढ़ नगर निगम में पहला मेयर बनने के लिए अब तक 40 से अधिक दावेदारों ने ताल ठोकी थी। इसमें पुरुष दावेदार अधिक थे। आरक्षण तय होते ही पुरुष दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है, जबकि महिला दावेदारों के चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला सीट आरक्षित होते ही मुरझाए पुरुष दावेदारों के चेहरे

पिथौरागढ़ नगर निगम में बनेगी पहली महिला मेयर




पिथौरागढ़। पहली बार नगर निगम बने पिथौरागढ़ में पहला मेयर बनने का सौभाग्य किसी महिला को मिलेगी। इससे महिला सशक्तीकरण की आवाज भी बुलंद होगी। अलबत्ता, महिला सीट आरक्षित होते ही काफी समय से मेयर बनने का सपना देख रहे पुरुषों के चेहरे मुरझा गए हैं।

पिथौरागढ़ नगर पालिका को शासन की ओर से इसी बार नगर निगम का दर्जा दिया गया है। निगम का दर्जा मिलने के बाद से ही राजनीतिक दलों के नेता और कई युवा पहला मेयर बनने का सपना संजोए थे। कई नेताओं ने तो दीपावली, भैयादूज की शुभकामनाओं के बहाने अपने बैनर-पोस्टर भी जहां-तहां टंगा दिए थे। साथ ही अपने आकाओं से सामान्य सीट बनाने के लिए भी ऐड़ीचोटी का जोर लगाया था।



कई युवा निर्दल मैदान में ताल ठोके थे। राजनीतिक कयास तो यहां तक लगाए जा रहे थे कि मेयर सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो सकती है। अब स्थिति साफ होने के बाद पहला मेयर बनने का सपना संजोए पुरुष उम्मीदवारों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस से आधा दर्जन से अधिक महिला प्रत्याशी अपनी दावेदारी के लिए मैदान में कूद पड़ीं हैं। इनमें से कई ने तो अपने आकाओं से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रहीं महिलाएं भी अपनी उम्मीदवारी जताने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि अपनी-अपनी पार्टी के हाईकमान को साधने में कौन दावेदार सफल हो पाती हैं।



नगर पालिका और नगर पंचायत के सीटों के आरक्षण से मायूसी





चंपावत। निकाय चुनावों के लिए आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। इससे चुनाव की तैयारियों में लगे प्रत्याशियों को मायूसी हाथ लगी है। हॉट सीट मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत पालिका की सीट सामान्य होने के बजाय महिला सीट होने से कई दावेदार अपने आप ही पीछे हो गए हैं। इससे पार्टी के आला नेताओं के लिए भी सिरदर्द कुछ कम हुआ है।

2025 में महिला के हाथों में नगरपालिका की कमान होगी। महिला सीट होने पर भाजपा के दर्जनों दावेदारों के चेहरे पर मायूसी छाई है। अब कुछ लोग नई रणनीति के साथ जुगत बनाने के तलाश में लग गए हैं। पालिका सीट के लिए विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, कैलाश सिंह अधिकारी, प्रकाश पांडे, रविंद्र तड़ागी, गंगा खाती, भगवत पांडे, सूरज प्रहरी, सुनील पुनेठा, मणिप्रभात तिवारी, त्रिलोक गिरी ने पालिका सीट के लिए अपने जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के माध्यम से आला कमान को भेजे थे। अब दोनों ही दलों के लिए दमदार महिला प्रत्याशी ढूंढना टेढ़ी खीर भी साबित हो सकता है।



नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सामान्य सीट आने से दावेदारों के चेहरों में आई रौनक

लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका लोहाघाट के लिए सामान्य सीट आने के बाद तैयारियों में जुटे दावेदारों के चेहरों में रौनक आ गई है। सभी दावेदार अपने को ही पार्टी के टिकट का मजबूत दावेदार बताकर चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। अब देखना होगा कि भाजपा और कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। टिकट न मिलने से कौन बगावत पर उतरता है।



पालिकाध्यक्ष के लिए सामान्य सीट आने के साथ ही दावेदारों ने भाजपा और कांग्रेस से टिकट के लिए हाथपांव मारने शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका लोहाघाट में करीब आठ से अधिक लोग पालिकाध्यक्ष पद के लिए तैयारियों में जुटे हैं, सबसे अधिक दावेदार भाजपा से ही सामने आ रहे हैं। आरक्षण की स्थिति सामान्य होने के बाद दावेदारों ने पार्टी टिकट के लिए अपने आकाओं की चरण वंदना शुरू करने के साथ उनके फोन खटखटाने शुरू कर दिए हैं। पिछले बार भी पालिका की सीट यहां पर सामान्य थी।

एससी सीट होने से मंसूबों पर फिरा पानी



बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति (एससी) होने से अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले सामान्य वर्ग के दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। लंबे समय से नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले अंदर ही अंदर अपनी तैयारी में लगे थे।


नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कई संभावितों ने तो सोशल मीडिया के अलावा बैनर के जरिये चुनाव में खड़े होने का संकेत तक दिया था लेकिन सीट एससी होने से सभी के सपने बिखर गए हैं। सामान्य के साथ ही ओबीसी सीट होने की संभावना के चलते चुनाव समर में उतरने की तैयारी करने वालों के मुंह लटक गए हैं। अब वे एससी वर्ग के प्रत्याशी चुन उन्हें चुनाव में खड़ा कर बैकडोर से अपनी राजनीति में पकड़ बनाए रखने का प्रयास करेंगे। अब तो समय ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। पिछली बार नगर पंचायत की महिला सीट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed