{"_id":"81716906b8544cea4a586db8da510913","slug":"college-degree-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कालेज में पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कालेज में पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट हो गया है। बुधवार को छात्रों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो जल संस्थान के दफ्तर में ताले ठोंक दिए जाएंगे। इधर, नगर के कई मोहल्लों में भी पेयजल का संकट गहराने लगा है। जल संस्थान के अधिकारी पानी पंप न हो पाने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में बुधवार को छात्रनेता जगदीश धामी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि एक हफ्ते से कालेज में पानी की सप्लाई बंद है। इससे विद्यार्थियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी न होने से कालेज की गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। कहा गया कि जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान में पेयजल संकट का समाधान निकालने के लिए अफसरों ने कोई रुचि नहीं दिखाई है। जबकि बार बार संकट की जानकारी दी जा चुकी है। कहा गया कि यदि 24 घंटे में कालेज की पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। छात्रों के आंदोलन के बावजूद जल संस्थान का कोई भी अधिकारी पेयजल सप्लाई सुचारू करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अभिषेक बोहरा, राहुल लुंठी, पंकज लुंठी, करन खाती, चेतन शर्मा, दीपक तिवारी, नीरज गोबाड़ी, सूरज गिरी, कमल कोटिया, वीरेंद्र कन्याल, मोहित कल्पासी, पारस बिष्ट, नीरज बोहरा समेत तमाम छात्र थे। इधर, घंटाकरण, खड़कोट, सेरा, लुंठ्यूड़ा मोहल्लों में एक बार फिर से पेयजल का संकट गहराने लगा है। इन मोहल्लों में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
फोटो 26 पीटीएच 08 पी