{"_id":"66cb67c1b8e78e2792052c53","slug":"cm-dhami-will-reach-gangolihat-to-participate-in-janmashtami-festival-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117146-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने गंगोलीहाट पहुंचेंगे सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने गंगोलीहाट पहुंचेंगे सीएम धामी
Sun, 25 Aug 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
पिथौरागढ़। हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से गंगोलीहाट में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। डीएम रीना जोशी ने गंगोलीहाट पहुंचकर सीएम के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम रीना जोशी ने बताया कि सीएम धामी सोमवार दोपहर 12 बजे दशाईथल हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:15 बजे महाकाली मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और एक बजे व्यालपाटा मैदान में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने सीएम के भ्रमण को लेकर व्यापलाटा मैदान, हेलीपैड, महाकाली मंदिर, सेफ हाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को पेयजल, भोजन, बिजली आदि की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएम विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। दोपहर 3:15 बजे वह दशाईथल हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, ईई लोनिवि आरपी नैथानी, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।