फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cm Dhami in Pithauragarh

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cm Dhami in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में मुख्य सेवक आपके द्वार के तहत समस्याएं सुनते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दो दिनी दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोनिवि विश्राम गृह में ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं जनपद के विभिन्न महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, प्रधान संगठन के सदस्यों, मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों, राशन विक्रेता संगठन के सदस्यों आदि से भेंट कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगभग 250 समस्याएं पंजीकृत हुईं। इनमें से अधिकतर आर्थिक सहायता दिए जाने से संबंधित थीं। इसके अलावा सड़क, पुल निर्माण, मंदिर निर्माण, रोजगार नहीं मिलने आदि से संबंधित थीं।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला संगठनों एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की और समूहों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार परक कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वह जनपद की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न संगठनों के लोगों की भी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि थे।

नैनीसैनी एयरपोर्ट में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर एक बजे विमान से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अगुवाई में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, राकेश देवलाल, बसंत जोशी, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, मनोज सामंत, गोकुल गंगोला, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, इंदर लुंठी, योगेश चंद, दिवाकर जोशी, हरीश जोशी, मदन जोशी, रवि लुंठी, गणेश भंडारी, नंदन बाफिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed