{"_id":"64b8154c6ca975c70f0cdd16","slug":"cloudburst-in-kalapani-bros-bailey-bridge-grounded-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2066-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कालापानी में बादल फटा, बीआरओ का बैली ब्रिज जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कालापानी में बादल फटा, बीआरओ का बैली ब्रिज जमींदोज
Wed, 19 Jul 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
कालापानी में इस तरह मलबे में दबकर ध्वस्त हो गया 100 फुट लंबा पुल। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। बादल फटने से गुंजी-कालापानी-लिपुलेख को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दब गया है जबकि सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
स्थानीय नागरिक बृजेश होतियाल ने बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने के कारण नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले और काली नदी का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से काली नदी में बना बैली ब्रिज मलबे में पूरी तरह से दब गया है। पूरा नाला क्षेत्र रोखड़ में तब्दील हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़क ध्वस्त होने से कालापानी से लिपुलेख तक वाहनों का आवाजाही बंद हो गई है। जिस स्थान पर पुल मलबे में दबा है वह कालापानी मंदिर से नीचे एक किमी दूर गुंजी की ओर है।
इनसेट
आए दिन सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान
धारचूला। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष हरीश सिंह कुटियाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तवाघाट-लिपुलेख सड़क आए दिन बंद होने से व्यास घाटी के सातों गांवों के ग्रामीणों के साथ ही सीमा सुरक्षा में लगे जवानों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई किमी पैदल चलकर जान जोखिम में रखकर धारचूला पहुंचना पड़ रहा है। गर्ब्यांग निवासी आमोद गर्ब्याल ने बताया कि मंगलवार रात की बारिश से बुधवार को सड़क पेलसिती, मालपा, गर्बाधार आदि जगहों में बंद हो गई है। सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पेलसीती झरने के पास सड़क दो दिन से बंद है। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
नुकसान का हो रहा आकलन
धारचूला। बीआरओ के कमांडर कर्नल हरीश कोटनाला ने बताया कि बैली ब्रिज की लंबाई 100 फीट और क्षमता 30 टन है। साथ ही सड़क करीब 100 मीटर टूट गई है। 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। कर्नल कोटनाला ने बताया कि दो-तीन दिन में वाहनों की आवाजाही लायक सड़क बन जाएगी। संवाद
कोट
कालापानी में बादल फटने से बैली ब्रिज टूटने की सूचना मिली है। बीआरओ के अधिकारी से संपर्क किया जा रहा है। सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। - दिवेश शासनी, एसडीएम धारचूला।
--
ग्रिफ ने नचेती नाले पर बनाया अस्थायी पुल
धारचूला(पिथौरागढ़)। गुंजी-कालापानी सड़क में नचेती नाले में बैली ब्रिज के बहने के बाद ग्रिफ ने वहां पैदल आवाजाही के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बना दिया है। स्थानीय निवासी बृजेश होतियाल ने बताया कि अस्थायी लकड़ी का पुल बनने के बाद सेना के जवानों को अग्रिम पोस्ट पर जाने में आसानी हो रही है। संवाद