फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Civic aminities

भूस्खलन से राइंका कुम्डार में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी को खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
भूस्खलन से खतरे की जद में आया पिथौरागढ़ के राइंका कुम्डार का नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रे? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मानसून आने में अभी लंबा समय है लेकिन सीमांत जिले में हो रही बारिश से भूस्खलन की घटनाएं होने लगी हैं। मूसलाधार बारिश से राइंका कुम्डार में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जीआईसी कुम्डार में कंप्यूटर कक्ष और लाइब्रेरी के भवनों का निर्माण किया गया है। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से नव निर्मित भवनों के पीछे भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा नवनिर्मित भवन के पीछे जमा हो गया है। इससे भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। कुम्डार निवासी योगेश जोशी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर नवनिर्मित भवन की सुरक्षा के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द भूस्खलन रोकने के लिए उचित प्रबंध नहीं किए गए तो विद्यालय भवन को खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

इधर बुधवार को भी जिले भर में हल्की और मध्यम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। सुबह धूप निकली और दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। दोपहर दो बजे बादल घिरने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। उधर गणाईगंगोली में भी मूसलाधार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आने लगे हैं। जिले के अन्य स्थानों में भी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से घाटी क्षेत्रों में भी उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश से कारोबार पर पड़ रहा असर
पिथौरागढ़। पिछले एक सप्ताह से दोपहर के बाद रोज मौसम खराब होने से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। बारिश के कारण लोग बाजार में नहीं निकल पा रहे हैं। जो लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं उन्हें बारिश के चलते जल्दी लौटना पड़ता है। ऐसे में बड़े व्यापारियों के साथ सब्जी विक्रेताओं, फड़ और खुले में ठेलियों में सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed