फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Christmas in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Christmas in Pithauragarh
पिथौरागढ़ मैथोडिस्ट चर्च में लोगों को क्रिसमस की बधाई देते पूर्व कांग्रेस विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में क्रिसमस का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना प्रार्थना सभा हुई। इसमें देश और विश्व की शांति, सद्भाव, उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। विभिन्न धर्मों के लोगों ने चर्च में पहुंच कर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मैथोडिस्ट चर्च में पादरी एके चरन ने विशेष प्रार्थना सभा की। उन्होंने प्रभु यीशु के त्याग को अनुकरणीय बताया। कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने सादा जीवन व्यतीत कर जो उच्च आदर्श इस संसार के सम्मुख रखे, वे हमेशा अनुकरणीय हैं और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन

ईसा मसीह ने परमेश्वर के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। संसार में व्याप्त दुख, विषमताओं और अज्ञानता को दूर करने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहे। ये त्योहार सभी हृदयों को पवित्रता के भाव से ओत-प्रोत कर हमें भी इसके लिए प्रेरित करता है कि अनेक कठिनाइयों का सामना करने पर भी हमें सन्मार्ग का त्याग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए दूसरों को भी पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यथासंभव सहयोग करना चाहिए। इस दौरान चर्च में क्रिसमस कैरल और प्रभु ईसा के जीवन पर गीत गाए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक मयूख महर, नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, खीमराज जोशी, ऋषेंद्र महर, संयोगिता सिंह, पीआर डीन आदि रहे।
चंडाक में प्रभु यीशु की इबादत में विशेष गीतों का गायन
पिथौरागढ़। चंडाक में क्रिसमस पर्व उत्साह से मनाया गया। शनिवार को रेवरन मनीष सिंह की अगुवाई में मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान प्रभु यीशु की इबादत में विशेष गीतों का गायन हुआ। रेवरन सिंह ने कहा कि समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए आज ही के दिन प्रभु यीशु ने संसार में जन्म लिया। सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

इस दौरान देश में अमन, चैन, शांति, भाईचारा, समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को केक खिलाते हुए क्रिसमस की बधाई दी। वहां इंद्रनील सिंह संजू, राजवंती सिंह, जॉन सिंह, रेनू सिंह, किशोर सिंह, दीपिका सिंह, अयान, सुधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed