{"_id":"5f429a588ebc3e3cec6c387f","slug":"china-border-road-is-closed-pithoragarh-news-hld3943390136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से चीम सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से चीम सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद
विज्ञापन
तवाघाट-सोबला चीन सीमा को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-सोबला सड़क एक माह से बंद है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही सेना के जवानों को भी चौकी तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। जरूरी सामान के दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
तवाघाट-सोबला सड़क मार्ग पर 18 जुलाई को भारी बारिश के बाद कई जगह पर मलबा आ गया था। इससे खेत और कोकलखेत में 20 मीटर तक सड़क टूटने से सड़क बंद है।
बीआरओ के पास बजट न होने से सड़क समय से न खुलने के कारण 20 से अधिक गांव के पांच हजार लोगों के साथ ही दारमा-चीन सीमा तक जाने वाले आईटीबीपी और सेना के जवान पांच से 10 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। कई बार सड़क बंद होने से कई जगहों पर टैक्सी वाहन बदलने पड़ रहे हैं। इसके लिए लोगों को दोगुना किराया देना पड़ रहा है।
वहीं सड़क बंद होने के कारण गांव में राशन, गैस सिलिंडर, रिफाइंड तेल और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए दोगुना दाम चुकाना पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी के दौरे पर लोगों ने तवाघाट-सोबला सड़क में बीआरओ के पास बजट न होने की जानकारी दी थी। इसके बाद कुमाऊं आयुक्त ने लोनिवि को टूटी सड़क पर दीवार लगाने के निर्देश दिए थे।