{"_id":"68dd87216c304c2a3d0b7914","slug":"children-were-called-to-school-and-sent-to-the-rss-rally-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133188-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बच्चों को स्कूल बुलाया और भेज दिया आरएसएस की रैली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बच्चों को स्कूल बुलाया और भेज दिया आरएसएस की रैली में
Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में राजनीतिक दलों और निजी संगठनों की रैली में स्कूल के विद्यार्थियों को भेजने की परंपरा थम नहीं रही है। डीडीहाट में भी ऐसा ही हुआ। यहां आरएसएस की रैली में विद्यार्थियों को भेजने पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई है। अभिभावक जल्द ही एसडीएम से विद्यार्थियों को राजनीतिक दलों की रैली में शामिल कराने के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के मूड में हैं।
दरअसल, जिला मुख्यालय में बीते वर्ष भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को राजनीतिक दल की रैली में शामिल किया गया था। इस पर सवाल उठे तो सीईओ ने सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालयी कार्यक्रमों के अलावा अन्य किसी रैली में शामिल न करने के निर्देश जारी किए थे। एक वर्ष बाद ही यह यह निर्देश हवाई साबित हो गए हैं।
डीडीहाट के अभिभावकों का कहना है कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित रैली में बच्चों को शामिल किया गया। अभिभावक चंचल चौहान और अन्य ने कहा कि वे अपने बच्चों को विद्यालय सिर्फ पढ़ने के लिए भेजते हैं। विद्यालय के कार्यक्रम में वे शामिल हो सकते हैं लेकिन बच्चों को राजनीतिक दलों की रैली में शामिल करना गलत है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बताया कि नवमी के अवकाश के बाद भी बच्चों को स्कूल बुलाकर उन्हें निजी रैली में शामिल कराया गया। अभिभावकों ने कहा कि जल्द ही मामले की शिकायत एसडीएम से की जाएगी। इधर, एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि फिलहाल मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद