{"_id":"6631404c8cfd61ec63087a94","slug":"children-of-pithoragarh-district-did-wonders-in-board-exams-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112800-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोर्ड परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के बच्चों ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोर्ड परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के बच्चों ने किया कमाल
Wed, 01 May 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में पिथौरागढ़ जिले के बच्चों ने कमाल कर दिया। जेबीएसजी गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सीमांत जिले का नाम रोशन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान पाया है। इनमें चार छात्र-छात्राएं राजकीय इंटर कालेज के भी शामिल हैं।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस साल हाईस्कूल में जिले के 23 बच्चों ने जबकि इंटरमीडिएट में 12 बच्चों ने प्रदेश की वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया है। प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले बच्चों में प्राइवेट स्कूलों के बच्चे अधिक हैं। जिले में इस बार राजकीय विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान नहीं बना सका। इंटरमीडिएट में जीआईसी गलाती, जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी कोठेरा गंगोलीहाट और केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ के एक-एक विद्यार्थियों ने वरीयता सूची में स्थान बनाया है। हालाकि शिक्षा विभाग परीक्षा परिणाम से उत्साहित है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके जुकरिया का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल परीक्षा परिणाम उत्साहित करने वाले हैं। बच्चों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि भविष्य में और अधिक बेहतर परिणाम आए इसके लिए बच्चों, शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।