फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children and women of Krishnapuri are making people aware by taking posters in their hands

हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक कर रहे कृष्णापुरी के बच्चे और महिलाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Children and women of Krishnapuri are making people aware by taking posters in their hands
हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक करते कृष्णापुरी मोहल्ले के बच्चे और महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के कृष्णापुरी मोहल्ले की महिलाएं मास्क वितरण कार्य में जुटी हैं। महिलाओं ने स्वयं 200 मार्च मास्क तैयार कर नगर क्षेत्र में लोगों को वितरित किए। मोहल्ले के बच्चे लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी बना रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए संकट में तमाम लोग मददगार बन रहे हैं। कुछ लोग राशन वितरण में जुटे हैं तो कुछ मास्क और सैनिटाइजर लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। इन्हीं में पिथौरागढ़ के कृष्णापुरी की महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन महिलाओं ने आपस में चंदा एकत्र कर मास्क बनाए और अब इन मास्कों का वितरण नगर क्षेत्र में लोगों को मुफ्त में किया जा रहा है। ग्रुप की अध्यक्ष ज्योति जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने बिना मास्क के नगर में घूमने वाले लोगों को मास्क पहनाए। इस अभियान में उपाध्यक्ष माला सौंन, अमरप्रीत कौर, श्रवण, ममता, अनीता, आँचल, पारस और आशीष शामिल रहे। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए मोहल्ले के बच्चे पोस्टर भी बना रहे हैं। इन पोस्टर बनाने वाले बच्चों में मोमिन, आस्था, अंजली, मनीष, प्रिंस, लोकेश, हिमांशु, प्रियांशु, अरमान सहित एक दर्जन बच्चे शामिल हैं। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed