फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Child injured in leopard attack dies while being taken to higher center

Pithoragarh News: तेंदुए ने चार साल के बच्चे पर किया हमला, हायर सेंटर ले जाते समय हुई मौत

Fri, 26 May 2023 04:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Fri, 26 May 2023 04:43 PM IST
सार

रात जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए के हमले में घायल बच्चे की इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Child injured in leopard attack dies while being taken to higher center
तेंदुआ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बुधवार की रात जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए के हमले में घायल बच्चे की इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवारजन गहरे सदमे में हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब नौ बजे भगवान सिंह के चार साल के बेटे यश को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। उसके गले और सीने पर बेहद गंभीर घाव थे। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया था। परिजन उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे। इस दौरान बाराकोट के पास ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को गंगोलीहाट ले आए।
विज्ञापन


इधर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में मौजूद हैं और लगातार गश्त कर रही है। बता दें कि जाखनी उप्रेती में 11 मई को तेंदुए ने सात साल की बच्ची शशिकला को हमला कर घायल कर दिया था। शशिकला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में पिंजरा लगाया था जिसमें एक तेंदुआ फंसा भी था। इसके बाद ग्रामीण बेफिक्र थे लेकिन एक और तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने की थी मुलाकात
डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर तेंदुए के हमले में घायल यश का उनके परिजनों से हाल जाना। उन्होंने यश के पिता भगवान सिंह को हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

तेंदुए के पकड़े जाने तक गांव के 77 बच्चों को स्कूल न भेजें अभिभावक : बीईओ
ग्राम पंचायत जाखनी उप्रेती में तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत से दहशत का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल भामा के 77 बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने बच्चों को स्कूल न भेजने के आदेश जारी किए हैं।


जाखनी उप्रेती में तेंदुए के हमले में चार वर्षीय बच्चे की मौत के बाद शिक्षा विभाग भी चिंतित है। खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने तेंदुए के पकड़े जाने तक अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय न भेजने को कहा है। हालांकि अन्य स्टाफ रोज विद्यालय आएगा। प्राथमिक विद्यालय में 52 और उच्च प्राथमिक विद्यालय भामा में 25 बच्चे अध्ययनरत हैं। तेंदुए की दहशत के बाद जूनियर हाईस्कूल चौढि़यार, प्राथमिक विद्यालय ओलीगांव और बालाकूचा में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों को विद्यालय भेजने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed