{"_id":"66858c6c7f258cf3360390fb","slug":"chief-minister-praised-shauryas-dont-mobile-give-book-campaign-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-115048-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुख्यमंत्री ने सराहा शौर्य का ''मोबाइल नहीं, पुस्तक दो'' अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुख्यमंत्री ने सराहा शौर्य का ''मोबाइल नहीं, पुस्तक दो'' अभियान
Wed, 03 Jul 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री के साथ ललित शौर्य।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य के ''मोबाइल नहीं, पुस्तक दो'' अभियान की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहना की है।
देहरादून सचिवालय स्थित कार्यालय में ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर शौर्य ने उन्हें अपने ''मोबाइल नहीं, पुस्तक दो'' अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना की। शौर्य विगत 10 वर्षों से बाल साहित्य में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ''मोबाइल नहीं, पुस्तक दो'' अभियान चलाया है। अब तक वे विभिन्न माध्यमों से 65 हजार से अधिक बाल साहित्य की पुस्तकें बच्चों में वितरित कर चुके हैं। शौर्य की 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।