फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaupal By DM Pithauragarh

Pithoragarh News: चौपाल लाइव गुरना ग्राम पंचायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Chaupal By DM Pithauragarh
थिरागढ़ गुरना ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में समस्या दर्ज कराते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में सुराज दिवस पर 64 न्याय पंचायतों में चौपाल लगी। इसके माध्यम से अधिकारियों ने ग्राम पंचायत स्तर की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर रविवार को ग्राम पंचायत गुरना में आयोजित चौपाल की संवाद न्यूज एजेंसी ने लाइव रिपोर्टिंग की। डीएम रीना ने चौपाल में जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याएं सुलझाने की बात कही। डीएम ने खुद ही समस्याओं को डायरी में दर्ज किया। उन्होंने कहा कि प्रयास किए जाएंगे कि अगली बार बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर समस्याएं सुनीं।
चौपाल में लोगों ने ज्यादातर समस्याएं सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य विभाग संबंधी बताईं। लोगों ने एनएच के खिलाफ सबसे अधिक नाराजगी जता क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। पहले लोग डीएम के सामने समस्या रखते रहे। इसके बाद उनके ज्ञापन, प्रार्थना पत्र और समस्याएं राजस्व विभाग ने दर्ज कीं। चौपाल के बाद डीएम ने गुरना प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। लोगों ने विद्यालय तक सड़क निर्माण करने की मांग की। इस मौके पर पंचायत राज, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास, मनरेगा, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नया विकासखंड, अस्पताल, पानी, रास्ता मांगा
पिथौरागढ़। प्रकाश चंद्र भट्ट ने हंस फाउंडेशन की मेडिकल वैन चलाने की मांग की। उन्होंने विकास की दृष्टि से नए विकासखंड बनाने की मांग की। बमनथल की प्रधान प्रियंका पांडेय ने गांव में रास्ते बनाने और उद्यान विभाग के कार्यालय को क्षेत्र में फिर से संचालित करने की बात कही। प्रेमप्रकाश तिवारी ने घर में पेयजल की किल्लत की समस्या रखी। राज्य आंदोलनकारी बसंत बल्लभ भट्ट ने पीएचसी इग्यारदेवी को सीएचसी बनाने, आईटीआई गुरना संचालन, गुरना में केंद्रीय विद्यालय खोलने, प्राथमिक विद्यालय तक सड़क और बरात घर बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम चंद्र भट्ट ने मेलपाटा पिथौरागढ़ सड़क पर सुरक्षा दीवार, क्रश बैरियर लगाने की मांग की। ममता फुलेरा ने एनएच पर उनके घर का रास्ता तोड़ने का आरोप लगाया। उषा देवी ने डुबकिया तोक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भेजने की मांग की। बसंत बल्लभ, किशन भट्ट, रघुवर दत्त ने एनएच के मलबे से हुई फसल क्षति का मुआवजा मांगा। कैलाश भट्ट ने कांटे गुरन पेयजल योजना से पानी का कनेक्शन मांगा।
सेरी कांडा के प्रधान वीरू ने लोनिवि की सड़क कटिंग से क्षतिग्रस्त शौचालय, रास्ते, पेयजल टैंक सुधारने की मांग की। सुनीता हिचारी ने आर्थिक मदद, कन्याधन, दीपा भट्ट ने रास्ते खोलने, संविदा कर्मी कुंडल सिंह ने फिर से तैनाती, प्रेमा ने रास्ता और पानी मांगा।

आईएएस की तैयारी पर ली जानकारी
पिथौरागढ़। बीएससी की छात्रा अंजलि फुलारा ने डीएम रीना जोशी से आईएएस की तैयारी की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि आईएस की तैयारियों के लिए एनसीईआरटी की किताबें और अखबार नियमित रूप से पढ़ें। पूरे आत्मविश्वास से आईएएस की परीक्षा दें। वरना परीक्षा देकर समय की बर्बादी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed