फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Charchum motor bridge will be ready in two-three months, approach road will be constructed soon.

Pithoragarh News: दो-तीन माह में तैयार हो जाएगा छारछुम मोटर पुल, जल्द बनेगी एप्रोच सड़क

Wed, 14 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Charchum motor bridge will be ready in two-three months, approach road will be constructed soon.
पिथौरागढ़ जिला सभागार में अ​धिकारियों के साथ छारछुम मोटर पुल की समीक्षा करते डीएम आशीष भटगांई।
पिथौरागढ़। छारछुम में काली नदी पर बने अंतरराष्ट्रीय पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। दो से तीन महीने के भीतर मोटर पुल तैयार हो जाएगा और दोनों तरफ एप्रोच सड़क बनेगी। डीएम आशीष भटगांई ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बन रहे अंतरराष्ट्रीय महत्व के छारछुम स्थित निर्माणाधीन मोटर पुल निर्माण की समीक्षा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि वर्तमान में पुल से जुड़े एप्रोच मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्धारित समय में एप्रोच सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन, सामरिक और स्थानीय विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में सीमा क्षेत्र में चेकपोस्ट निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। डीएम ने कस्टम विभाग को चेकपोस्ट निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने लैंड कस्टम स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। बैठक में एसडीएम मनजीत सिंह, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, लोनिवि एसई जीवन सिंह ह्यांकी, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी जय प्रकाश समेत बीआरओ, ग्रिफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण में देरी ठीक नहीं
डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि तवाघाट मार्ग पर 8.3 किमी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही वर्तमान में प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में देरी न करने और समन्वय बनाकर कार्य को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भूमि और भवनों के प्रतिकर में तेजी लाने के निर्देश
डीएम ने एसडीएम धारचूला को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे समस्त निर्माण एवं अधिग्रहण कार्यों की सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। एनएच-9 के तवाघाट से लिपुलेख खंड में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही भूमि, भवनों के प्रतिकर वितरण की स्थिति पर अधिकारियों ने बताया कि संबंधित ग्रामों में आवश्यक प्रपत्र तैयार कर लिए गए हैं। डीएम ने भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रभावित व्यक्तियों के केवाईसी अभिलेख शीघ्र संकलित कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed