{"_id":"6acbb9bd2fc152e3e1000908","slug":"chants-of-devotion-resound-alongside-the-worship-of-goddess-shailputrichants-of-devotion-resound-alongside-the-worship-of-goddess-shailputri-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145468-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ गूंजे जयकारे
Sun, 11 Oct 2026 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
सुबह से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज, माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने लोहाघाट के रामेश्वर, पंचेश्वर और अन्य पवित्र नदियों के घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। हजारों श्रद्धालुओं के साथ देव डांगरों ने भी पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई।
नगर के हिंगला देवी मंदिर, भैरव मंदिर और प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा देवीधार स्थित मां भगवती मंदिर, मां अखिल तारिणी, मां झूमाधुरी, सुई स्थित मां भगवती मंदिर, मष्टा मंडाली, गलचौड़ा बाबा मंदिर, लड़ीधुरा और प्रसिद्ध मां वाराही मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
...........................
खेतीखान के फुटलिंग महादेव मंदिर में रात्रि जागरण में झूमे श्रद्धालु
लोहाघाट (चंपावत)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर खेतीखान स्थित प्रसिद्ध फुटलिंग महादेव मंदिर में भव्य रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में खेतीखान, पिथौरागढ़, लोहाघाट और गुमदेश क्षेत्र से पहुंची विभिन्न भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुमदेश क्षेत्र से मदन कलौनी के नेतृत्व में आई भजन मंडली की ओर से गजानन आ जाओ भजन की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने समा बांध दिया।
पूर्णानंद लोहनी, ईश्वर गिरी, गिरीश चंद, गौरी शंकर पंत, पंकज कलखुड़िया के शानदार प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुनों पर झूमते रहे। इस दौरान संजय पंगरिया ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।