फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress State Vice President Mathura Dutt said Change the name of All Weather Road to All Time Danger Road

Pithoragarh News: ऑलवेदर रोड का नाम बदलकर ऑल टाइम डेंजर रोड रखें : मथुरा दत्त जोशी

Mon, 30 Sep 2024 12:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Sep 2024 12:10 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उसे ऑलवेदर रोड का नाम बदलकर ऑल टाइम डेंजर रोड रख देना चाहिए।

विज्ञापन
Congress State Vice President Mathura Dutt said Change the name of All Weather Road to All Time Danger Road
मथुरा दत्त जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उसे ऑलवेदर रोड का नाम बदलकर ऑल टाइम डेंजर रोड रख देना चाहिए। कहा कि सड़क परिवहन राज्य मंत्री पिकनिक मनाने के लिए क्षेत्र में आते हैं। उन्हें यहां के लोगों की समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को जोशी ने एक होटल में पत्रकारों से कहा कि लोग पिछले 17-18 दिन से टनकपुर-धारचूला रोड बंद होने से परेशान हैं। सरकार को सड़क पर खतरनाक जगहों को चिह्नित कर धनराशि जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंपावत-टनकपुर मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। कई दिनों से सड़क बंद होना दुभार्ग्यपूर्ण है। कहा कि प्रदेश में 400 सड़कें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की सड़क ही बंद है तो अन्य जगहों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: 14 करोड़ बचाने के चक्कर में हाथ से निकल गई 105 करोड़ की जमीन, अब खर्च करने होंगे 65 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि यूसीसी भाजपा का राजनीतिक एजेंडा है। कहा कि केदारनाथ उपचुनाव और नगर निकायों के चुनाव होने हैं। भाजपा राजनीतिक रूप से इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है। भू कानून पर जोशी ने कहा कि प्रदेश की जमीन खुर्दबुर्द होने के बाद सरकार इसकी समीक्षा की बात कह रही है। इस मौके पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, खीमराज जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed