{"_id":"b1227161733b1f609cf59ed56a2aebe8","slug":"chandrasekhar-remained-third-ukedi-collector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर तीसरी बार बने यूकेडी जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर तीसरी बार बने यूकेडी जिलाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला स्तरीय अधिवेशन में पार्टी को नए तेवरों के साथ जनता के बीच लाने का फैसला हुआ। अधिवेशन के दूसरे सत्र में हुए जिला कार्यकारिणी के चुनाव में चंद्रशेखर पुनेड़ा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पार्टी राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने, रोजगार की नीति बनाने, पहाड़ की मूलभूत समस्याओं को लेकर जुझारू तेवरों के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
बाद में चुनाव अधिकारी निर्मल चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि यूकेडी नए जोश के साथ जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर दीवान सिंह मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष, बसंत धामी को उपाध्यक्ष, राजेश मेहता को महामंत्री, प्रेम सिंह बोरा को कोषाध्यक्ष, कलावती थरकोटी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और नरेंद्र गोबाड़ी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया। चंद्रप्रकाश कोहली अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए।
अधिवेशन में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा आदि थे। संचालन केंद्रीय महामंत्री सुशील पांडे ने किया।