फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chandraprakash and Ayush top in 800 meter race

Pithoragarh News: 800 मीटर दौड़ में चंद्रप्रकाश और आयुष ने सबको पीछे छोड़ा

Sun, 31 Dec 2023 09:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Dec 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Chandraprakash and Ayush top in 800 meter race
​पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला खेल विभाग की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अंडर-17 और ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ चंद्रप्रकाश और ओपन वर्ग में आयुष ने जीती। प्रतियोगिता में जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, मूनाकोट, विण विकासखंड 64 अनुसूचित जाति के बालकों ने प्रतिभाग किया था।

स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करन कुमार, 200 मीटर दौड़ में ओम बुर्फाल, लंबी कूद में ओम बुर्फाल, गोला फेंक में कृष्णा पार्की और 400 मीटर दौड़ में सुजल प्रथम रहे। ओपन वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार, लंबी कूद में प्रियांशु, गोला फेंक में राहुल कुमार, 400 मीटर दौड़ में मनीष ने बाजी मारी। निर्णायक की भूमिका सरोज, प्रकाश जंग थापा, नीरज सौन, मुकुल पाठक, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी, मनोज रावत, विनय किशोर, सुनील प्रसाद ने निभाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरि दत्त कापड़ी अर्जुन अवार्डी, अति विशिष्ट अतिथि जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष प्रो जीत सिंह ज्याला ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया। वहां सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, कनिष्ठ सहायक गौरव चंद्र जोशी, पंकज भट्ट, प्रदीप कुमार पंत, देवेश कुमार, कैलाश सिंह लस्पाल, गौरव पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed