फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case filed against two people demanding five lakh rupees in the name of giving franchise

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two people demanding five lakh rupees in the name of giving franchise
पिथौरागढ़। रूपिक्षा एजूकेशनल प्राइवेट कंपनी के दो लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। दोनों लोगों पर कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ देवीकुंज पुलिस लाइन निवासी विकल्प चंद ने कोतवाली पिथौरागढ़ में दो युवकों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसमें उनका कहना है था कि रूपिक्षा एजुकेशनल प्राइवेट कंपनी में फ्रेंचाइजी देने के नाम पर कंपनी के संचालकों ने उनसे पांच लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद उन्हें शिक्षा से संबंधित कोई लाभ नहीं दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी संचालकों से अपने रुपये मांगे तो उनके रुपये नहीं लौटाए जा रहे हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर के बाद बेड़ीनाग निवासी मुकेश पाठक और खटीमा निवासी मनोज पाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पिथौरागढ़ के सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed