फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Carved words on junk

बेकार पत्थरों पर उकेरे शब्द

Tue, 01 Nov 2016 10:47 PM IST
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 01 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Carved words on junk
प्राथमिक स्कूल जारा में पत्थरों पर लिखे गए शब्द - फोटो : अमर उजाला

धारचूला तहसील के दूरस्थ प्राथमिक स्कूल जारा में तैनात शिक्षक रमेश चंद्र जोशी उर्फ सत्यम जोशी ने बच्चों को पढ़ाने का नया तरीका निकाला है। उन्होंने स्कूल परिसर पर बिखरे रहने वाले पत्थरों को एकत्र कर पहले उनमें पेंट किया। फिर उनमें अ, आ, क, ख से लेकर अंग्रेजी के ए, बी, सी, डी शब्द लिख दिए। अब वह बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाते समय इन पत्थरों की ही मदद लेते हैं।

विज्ञापन


यदि बच्चे को ए फॉर एप्पल लिखना हो तो वह इस स्पेलिंग में आने वाले पत्थरों को एकत्र कर शब्द तैयार कर लेगा। सत्यम जोशी बताते हैं कि स्कूल के आसपास चपटे किस्म के कई छोटे पत्थर बिखरे हुए थे। उन्होंने सोचा कि क्यों न इन पत्थरों का पढ़ाने में उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


वह बताते हैं कि स्कूल परिसर में बिखरे यह पत्थर अब पेंट और रंग लगने से बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। स्कूल परिसर की शोभा को खराब कर रहे यह पत्थर अब बच्चों को नया संदेश देने में मददगार बन रहे हैं। बच्चे भी इन लिखे हुए पत्थरों को एकत्र कर रोज नया शब्द तैयार कर लेते हैं। सत्यम जोशी का कहना है कि खेल-खेल में पढ़ाने का यह अपने आप में अनूठा और पहला प्रयास है। वह इस प्रयोग की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देंगे और निरीक्षण कराएंगे। ताकि अन्य स्कूलों में भी इस तरह का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ किमी की पैदल दूरी पर है स्कूल
प्राथमिक स्कूल जारा जाने के लिए आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इतने दुर्गम स्कूल पर तैनात सत्यम जोशी बच्चों की पढ़ाई पर बेहद ध्यान देते हैं। वह कहते हैं कि कभी-कभी एक छोटा सा प्रयोग भी शिक्षा को नई दिशा देने में मददगार साबित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed