फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Carry out protective work in buildings under threat

Pithoragarh News: खतरे की जद में आए भवनों में सुरक्षात्मक कार्य कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Carry out protective work in buildings under threat
पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर डीएम रीना जोशी को पिथौरागढ़ विधानसभा की समस्याएं बताते हुए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस विधायक मयूख महर ने डीएम से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। विधायक ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को लेलू में शिफ्ट करने, मानसूनकाल में भाटकोट और वाल्मीकि कॉलोनी में खतरे की जद में आए भवनों में सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने सोमवार को डीएम रीना जोशी से कहा कि लेलू में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कॉलेज को लेलू में शिफ्ट कर खेल गतिविधियां शुरू कराई जाएं। उन्होंने केएनयू जीआईसी में चल रहे सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाओं का संचालन मड़धूरा में बने भवन में करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने मोक्ष धाम चंद्रभागा में आधुनिक शौचालय का निर्माण करने, नैनीसैनी गधेरे में बहने वाली ठुलीगाड़ की दिशा बदलने भी मांग की। कहा कि ठुलीगाड़ से ग्रामीणों की भूमि का कटाव हो रहा है। जिस स्थान पर भू-कटाव हो गया है उन स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। मिनी स्टेडियम में भी सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत मड़खड़ायत की ओर से मोस्टामानू मंदिर को दान स्वरूप दी गई भूमि पर पर्यटन विभाग पेड़ों को काटकर निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने पेड़ों के कटान पर रोक लगाने, मानसून काल में भूस्खलन से भाटकोट में खतरे की जद में आए महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह के आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए दैवी आपदा मद से धन स्वीकृत कराने और कोत का नौला (देव सिंह खेल मैदान के पास) में वाल्मीकि समुदाय के आवासीय मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण शीघ्र कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed