फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car falls into a ditch, father dies, four people including son injured

सीराकोट मंदिर जा रही कार खाई में गिरी पिता की मौत, पुत्र सहित चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Car falls into a ditch, father dies, four people including son injured
खाई में गिरी कार। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट/पिथौरागढ़। डीडीहाट से सीराकोट मंदिर पूजा के लिए जाते वक्त एक कार खाई में गिर गई। हादसे में डीडीहाट की पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा के पति की मौत हो गई, जबकि बेटे सहित चार लोग घायल हो गए। एक को हल्द्वानी और तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह डीडीहाट निवासी मान सिंह देउपा अपने बेटे सचिन देउपा और अन्य तीन लोगों के साथ फॉर्च्यूनर कार से सीराकोट मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। कार सचिन देउपा चला रहे थे। नगर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर एक संकरे मोड़ की चढ़ाई पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 65 वर्षीय मानसिंह देउपा पुत्र प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मान सिंह के पुत्र सचिन देउपा, पंडित नवीन उपाध्याय, कैलाश खोलिया और मंगलौर हरिद्वार निवासी सचिन सैनी घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सभी ने घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से पहले डीडीहाट सीएचसी पहुंचाया। डॉ.बीएस मेहरा सहित अन्य चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद डॉक्टरों ने सचिन देउपा को हायर सेंटर हल्द्वानी और पंडित नवीन उपाध्याय, कैलाश खोलिया और सचिन सैनी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस हादसे से डीडीहाट में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed