फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Candidate promising to make illegal alcohol

अवैध शराब बंद करने का वादा करे प्रत्याशी

Sat, 04 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Candidate promising to make illegal alcohol
अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग पर प्रदर्शन करते रसैपाटा के युवा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा का चुनाव लड़ रहे दावेदारों के सामने रसैपाटा क्षेत्र के युवाओं ने शनिवार को यह मुद्दा रखा कि जो क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार समाप्त करने का वादा करेगा, उसी के पक्ष में मतदान करेंगे। क्षेत्र में अवैध शराब के कारण हो रही बर्बादी को लेकर नौजवान खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस धंधे में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

विज्ञापन


युवाओं ने सुवालेक से रसैपाटा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण का मुद्दा भी उठाया। कहा कि दस साल पहले बनी इस सड़क को अब तक पक्का नहीं किया गया है। युवाओं ने इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन के सामने कई बार अवैध शराब का मुद्दा उठाया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव के समय वोट मांगने आ रहे दावेदारों के सामने अब क्षेत्र के युवा इस मुद्दे को रखेंगे। यही नहीं उनसे लिखित में भी यह प्राप्त करेंगे कि चुनाव जीतने के कितने दिन में अवैध शराब की बिक्री बंद कराएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में मनोज ज्याला, महेश ज्याला, मुकेश ज्याला, विक्रम ज्याला, कृष्णा भट्ट, हुकम सिंह ज्याला, अनिल ज्याला आदि युवा थे। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर युवाओं के साथ हैं और चुनाव मैदान में उतरे दावेदारों के सामने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed