{"_id":"6abaa4bbbff51fa484022d7e","slug":"cabinet-meeting-in-banbasa-on-october-4-preparations-reviewed-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144953-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा में चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक, तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा में चार अक्तूबर को कैबिनेट बैठक, तैयारियों की समीक्षा
Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आगामी चार अक्तूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों के लिए रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल की सुविधाओं और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में यह बैठक एनएचपीसी बनबसा में प्रस्तावित है। बैठक को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने वर्तमान मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी कार्यक्रम सुचारु रहे, इसके लिए तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी।