{"_id":"599c642a4f1c1b5c6a8b456b","slug":"business-strikes-by-banks-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से कारोबार प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते हड़ताली बैंककर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल का मंगलवार को जिले में व्यापक असर रहा। बैंक के अधिकारियों के अनुसार पूरे जिले में 12 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा और चार करोड़ रुपये के चेक क्लीयर नहीं हो पाए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हड़ताली बैंक कर्मियों ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने आम ग्राहकों पर थोपे जा रहे खर्च का विरोध किया है और डूबते हुए कर्ज की वसूली के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की। इसके अलावा बैंकों में नियमित नियुक्तियां जारी रखने की भी मांग की। उन्होंने बैंकों के विलय का विरोध करते हुए कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी में सुधार की मांग की। बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता मुन्ना गिरी गोस्वामी ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन
यदि बैंक प्रबंधन और सरकार जल्दी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रवीण गर्ब्याल, केसी जोशी, अर्जुन सिंह बसेड़ा, दिनेश चंद, बीआर टम्टा, प्रेम पंत, केदार दत्त भट्ट, केवी कापड़ी आदि थे। बैंकों की हड़ताल से आम ग्राहक परेशान रहे। वहीं, ग्रामीण अंचलों में भी बैंकों की हड़ताल का व्यापक असर रहा।
विज्ञापन