फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burned forest, mist spreading

धधक रहे जंगल, फैल रही धुंध

Thu, 21 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/कनालीछीना Updated Thu, 21 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Burned forest, mist spreading
धधक रहे जंगल - फोटो : अमर उजाला

जंगल धधक रहे हैं, बहुमूल्य वनस्पति नष्ट हो रही है। पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। हर तरफ छाई धुंध से बीमारियों का अंदेशा पैदा हो गया है। वहीं, वन महकमा जंगलों की आग बुझाने में नाकाम साबित हो गया है।

विज्ञापन


नाचनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी रांया, बजेता, डुंगरी के जंगल आग से धधकते रहे। इन जंगलों से आग मुनस्यारी वन क्षेत्र के आरक्षित वन तक पहुंच गई। वन क्षेत्र चुनरिया, खोटला, टटियासैंण, ठुलगाड़ा के जंगलों में भी भयानक आग धधकी है। इन स्थानों पर कठोर चट्टान हैं। जल रहित इस क्षेत्र में आग बुझाना मुश्किल साबित होगा। 19 अप्रैल से खुनखुनियां के जंगल में लगी आग और भड़क गई है। ये आग डीडीहाट वन क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। इमारती लकड़ी, बहुमूल्य जड़ीबूटियां जल रही हैं। वन पंचायतों के अधीन जंगलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वन बीट अधिकारी रमेश सिंह लोधियाल बताते हैं कि उनके अधीन एक वन श्रमिक तैनात है, जिस कारण इतने बड़े क्षेत्र में जा पाना असंभव है। आग बुझाने के लिए किसी प्रकार का बजट भी नहीं मिला है। उधर, कनालीछीना के सिरोली के जंगल में बुधवार रात से जबरदस्त आग लगी है। चीड़, फल्यांट, बांज के जंगल जल रहे हैं। जंगल की आग गांव और ग्रामीणों के संग्रहीत घास के ढेरों के लिए खतरा बन गई है। आग बुझाने के लिए वन विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed