फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burned effigies of the PWD Kshetrwasion

क्षेत्रवासियों ने फूंका लोनिवि का पुतला

Wed, 28 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 28 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of the PWD Kshetrwasion
रोड की खराब दशा को लेकर पुतला फूंकते क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला

अल्काथल-बलतिर मोटर मार्ग की खराब दशा को लेकर क्षेत्रवासियों ने लोनिवि डीडीहाट का पुतला फूंका। बलतिर के प्रधान महिराज भैंसोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों गांवों के लोगों ने थल बाजार में एकत्र होकर लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण दर्जनों गांव के लोग परेशानियां झेल रहे हैं।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान महिराज का कहना था कि जून में आई आपदा के कारण अल्काथल-बलतिर मोटर मार्ग भेलियागाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। लोनिवि ने क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को आनन-फानन में ठीक तो कर दिया, मगर बरसात के कारण सड़क मार्ग फिर से भेलियागाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, इस कारण क्षेत्र में गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। छात्र-छात्राओं को पैदल ही विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से अल्मियागांव, अल्काथल, जड़ियाथल, ओखलगांव, रजगोड़ा, खोली, कन्यूरी, डुंगरी, किमल्टा, बुरसीमा, धींगतड़, करेला, मेलती, दड़मालगांव के लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए पैदल ही थल बाजार आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से बीमार मरीजों को डोली में ही अस्पताल ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो लोनिवि के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में गोविंद राम, चारु चंद्र, जगदीश राम, पंकज कुमार, सुशील कुमार, प्रह्लाद कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed