फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burani will join tourism circuit: Arya

पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा बौराणी: आर्य

Mon, 14 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/गणाईगंगोली Updated Mon, 14 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Burani will join tourism circuit: Arya
पर्यटन सर्किट से जुड़ेगा बौराणी: आर्य - फोटो : अमर उजाला

 बौराणी मेला एवं लोक संस्कृति महोत्सव का सोमवार को रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक नारायण राम आर्य ने मुख्य मंच में किया। श्री आर्य ने कहा कि बौराणी क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना पर सरकार कार्य कर रही है। यहां सिलबट्टे, चक्की और कुथले के परंपरागत उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज देने पर गंभीरता से चिंतन हो रहा है।  

विज्ञापन


बौराणी महोत्सव के रूप में यहां के लोगों ने अपनी परंपरागत संस्कृति को संजो कर रखा है, इसके लिए लोग बधाई के पात्र हैं। कहा कि भविष्य में मेले को राजकीयकरण किया जाएगा। यहां मेले के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से प्रदान की गई एक लाख रुपए की राशि मेला समिति को देने की घोषणा की और 15 दिन के भीतर राममंदिर में एलोपैथिक अस्पताल खोलने का एलान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेड़ीनाग की क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी ने कहा कि बौराणी मेला यहां की वैभव पूर्ण सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इससे पूर्व बौराणी मेला एवं लोक संस्कृति महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बाहर से आए सांस्कृतिक दलों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी रंग बिखेरना शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा पर्यावरण सांस्कृतिक समिति के कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे। संचालन हेम पांडे कर रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम वैभव गुप्ता, देवेंद्र मेहता, बबलू बोरा, अशोक बोरा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed