बस्तड़ी के लोगों का विस्थापन जरूरी : प्रदीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि बस्तड़ी के लोगों का विस्थापित किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर कहा कि बस्तड़ी में महामारी न फैले, इसके लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। टम्टा शनिवार रात काफी कठिनाई से डीडीहाट पहुंचे। थल और डीडीहाट के बीच लामाघर में रोड बंद होने के कारण उनको रात में दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा। रविवार सुबह बस्तड़ी गांव पहुंचे टम्टा ने कहा कि अब गांव किसी भी दशा में सुरक्षित नहीं रह गया है, जिस तरह का तांडव यहां पर मचा है उसे देखते हुए यही लगता है कि अब कोई भी गांव में रहने का साहस नहीं कर पाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों एवं प्रभावितों की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि गांव के लोगों को शिफ्ट करने के लिए सबसे उपयुक्त कदम क्या हो सकता है, इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की राय की आधार पर वह अपनी भी रिपोर्ट तैयार करेंगे। पूरा प्रयास किया जाएगा कि गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का काम जल्दी किया जाए।
प्रभावितों ने सांसद से आग्रह किया कि उनको तराई में जमीन दी जाए और सारा गांव एक साथ तराई में बसने के लिए तैयार है। टम्टा ने कहा कि आपदा के तत्काल बाद सेना, आईटीबीपी, प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने जिस तत्परता से राहत और बचाव का काम किया वह सराहनीय है।