{"_id":"57a373f54f1c1bc3762ba4ef","slug":"bstdi-nine-people-missing-death-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तड़ी के नौ लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तड़ी के नौ लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
लापता लोगों के परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र और चेक प्रदान करते डीएम सेमवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून की रात बस्तड़ी में आई आपदा के समय लापता नौ लोगों के परिजनों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए। इन सभी के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रति के हिसाब से 36 लाख रुपये की राशि भी दे दी गई। सरकार ने करीब एक महीने के भीतर ही लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिए। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल खुद ही मृत्यु प्रमाणपत्र और राहत राशि बांटने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तक आपदा और अन्य घटनाओं के समय लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए कम से कम छह माह का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने पहली बार ऐतिहासिक फैसला लिया और लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र करीब एक माह में जारी कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नया बस्तड़ी बसाने के लिए प्रदेश सरकार ईमानदारी से काम कर रही है, जिन लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए, उनमें कृष्णानंद पुत्र डिगरदेव, माया दत्त पुत्र मुरलीधर, गिरीश भट्ट पुत्र रामदत्त, खुशी पुत्री कृष्णानंद, आर्यन पुत्र कृष्णानंद, रमुली देवी पत्नी हरीदत्त, जीवन भट्ट पुत्र चंद्रबल्लभ, सरस्वती पुत्री हरीदत्त, गौरव पुत्र मोहन भट्ट शामिल हैं। बस्तड़ी के लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम एसके पांडे, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं पीड़ित परिवारों के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन