{"_id":"67ed70f1f8203440c40991dc","slug":"bsnls-internet-service-disrupted-for-five-hours-people-troubled-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-126081-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पांच घंटे बाधित, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पांच घंटे बाधित, लोग परेशान
Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। बीएसएनएल की संचार सेवा बुधवार को पांच घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। इस कारण तमाम कामकाज प्रभावित हुए। उपभोक्ता जहां संचार संपर्क नहीं कर सके वहीं इंटरनेट सेवा के ठप रहने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक, पोस्ट आफिस सहित विभिन्न विभागों में लगभग कामकाज प्रभावित रहा। देर शाम को सेवा में सुधार होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
इधर चंपावत में भी बीएसएनएल बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दोपहर करीब एक बजे अचानक ठप हो गई। इससे कई बैंक और कार्यालयों में कार्य प्रभावित हो गया। हालांकि कुछ जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर संचार सेवा की व्यवस्था कर काम किया गया।
सेवा बाधित रहने से लोगों के ऑनलाइन काम नहीं हो पाए। जिले में देर शाम तक भी संचार सेवा दुरुस्त नहीं हो पाई थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 20 हजार से अधिक की आबादी संचार सेवा बदहाल होने से प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में तकनीकी खामी के कारण सेवाएं बाधित हुईं। संवाद