फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BSNL tower in Shelmali is down for two weeks, communication disrupted

Pithoragarh News: शेलमालि का बीएसएनएल टावर दो सप्ताह से बंद, संचार सेवा ठप

Tue, 10 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
BSNL tower in Shelmali is down for two weeks, communication disrupted
नाचनी (पिथौरागढ़)। शेलमालि (दाखिम) में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर दो सप्ताह से बंद होने से क्षेत्र में संचार सेवा ठप है। ऐसे में 15 से अधिक गांवों की 15 हजार की आबादी का अपनों से हेलो-हाय करना भी मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं को अपने परिचितों से बात और मैसेज करने के लिए 300 रुपये किराया चुका कर टैक्सी से 10 किलोमीटर दूर बांसबगड़ पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के आंदोलन के बाद मुश्किल से दो माह पूर्व बीएसएनएल टावर शुरू हुआ था। इससे क्षेत्र के शैलमाली, दाखिम, रायां, बजेता, डूंगरी, गोल गांव, गूटी सहित बंगापानी तहसील के कई गांवों की हजारों की आबादी लाभांवित हो रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। नेटवर्क नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एसआईआर, पोस्ट ऑफिस, किसान रजिस्ट्रेशन सहित कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो गए हैं। बताया कि 10 दिन पूर्व बीएसएनएल के अधिकारियों को टावर बंद होने की जानकारी दे दी थी। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र बीएसएनएल नेटवर्क सुचारु नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता विभाग के खिलाफ धरने पर बैठने को विवश होगी।
विज्ञापन

कोट:
टावर में तकनीकी दिक्कत आई थी जिसे ठीक कर लिया है। टीम को फिर से टावर के निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। - आशीष कुमार, डीटीओ, बीएसएनएल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed