फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BSNL ring tone will ring on mobiles even on China and Nepal border

Uttarakhand News: चीन, नेपाल सीमा पर भी मोबाइल पर बजेगी BSNL की रिंग टोन, भारतीय संचार से जुड़े कई गांव

Sat, 21 Dec 2024 03:26 PM IST
हीरा मेहरा भक्त दर्शन पांडेय, संवाद
भक्त दर्शन पांडेय, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 03:26 PM IST
सार

चीन-नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांवों में भारतीय संचार सेवा के जरिये मोबाइल फोन पर रिंग टोन जल्द सुनाई देने लगेगी। बीएसएनएल ने छियालेख, ज्योलिंगकांग, नाभिढांग और कालापानी सहित अधिकांश सीमांत गांवों में टॉवर लगाकर सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
BSNL ring tone will ring on mobiles even on China and Nepal border
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Indiamart

विस्तार

चीन-नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांवों में भारतीय संचार सेवा के जरिये मोबाइल फोन पर रिंग टोन जल्द सुनाई देने लगेगी। बीएसएनएल ने छियालेख, ज्योलिंगकांग, नाभिढांग और कालापानी सहित अधिकांश सीमांत गांवों में टॉवर लगाकर सेवा शुरू कर दी है। शेष गांवों को संचार सेवा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। पिथौरागढ़ जिले की लगभग 136 किलोमीटर लंबी सीमा चीन के साथ, जबकि 185 किमी नेपाल के साथ लगी है। नेपाल ने एक दशक पहले ही अपने अंतिम गांव तिंकर और छांगरू तक संचार सेवा शुरू कर दी थी। सुरक्षा कारणों से भारत ने सीमांत क्षेत्रों में जो टॉवर लगाए, उनकी रेंज बेहद कम रखी गी है। ऐसे में धारचूला से गुंजी और पंचेश्वर की ओर कई गांव ऐसे है जहां सिग्नल ठीक से नहीं आते है। ऐसे में सीमांत क्षेत्र के लोग नेपाली सिम पर निर्भर थे।

विज्ञापन


अब चीन और नेपाल से सटे सभी गांवों में भारतीय कंपनी की संचार सेवा शुरू हो जाएगी। बीएसएनएल ने दारमा, व्यास घाटियों के साथ ही चौदास के अधिकांश गांवों में टॉवर लगा दिए हैं। ज्योलिंगकांग में स्थित आदि कैलाश क्षेत्र में टू जी सेवा सुचारु कर दी है। छियालेख और नाभिढांग में फोर जी सेवा ने काम करना शुरू कर दिया है। नेपाल सीमा पर स्थित कालापानी में टू जी सेवा सुचारु हो गई है।
विज्ञापन


दारमा घाटी के अधिकांश गांव संचार सुविधा से जुड़ चुके हैं। चीन सीमा पर स्थित अंतिम चौकी बिल्सा में अगले एक साल के भीतर बीएसएनएल की संचार सेवा शुरू हो जाएगी। इसका लाभ सीमा सुरक्षा के लिए तैनात सेना के जवानों के साथ स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed