{"_id":"716d421873e7342c6dd5ed6a55e11226","slug":"bsnl-launched-a-movement-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला के व्यापारियों ने सोमवार से भारत संचार निगम (बीएसएनएल) के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। भारी संख्या में व्यापारियों, उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के दफ्तर के बाहर निगम के महाप्रबंधक का पुतला फूंका। सात फरवरी को तवाघाट तिराहे पर जाम लगाया जाएगा और नौ फरवरी को भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलापुल बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल की लचर सेवाओं को लेकर यहां के लोगों में पहले से ही गहरा आक्रोश है। अब तो स्थिति यह आ गई है कि लोगों को इंटरनेट, ब्राडबैंड की कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। मोबाइल से काल करने पर एक मिनट से पहले खुद ही फोन कट जाता है। मजबूरी में लोग नेपाल के महंगे नेटवर्क का प्रयोग करने को बाध्य हैं। व्यापारियों ने खोतिला, खेला, ठाणीधार में बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने, रांथी, जुम्मा, खुमती, गलाती को संचार सेवा से जोड़ने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि खराब संचार सेवा का सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने 22 फरवरी को मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दोहराई। बाद में लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और डीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि बीएसएनएल के महाप्रबंधक अल्मोड़ा में बैठते हैं। स्थानीय स्तर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी दूरभाष केंद्र में तैनात नहीं है। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापारी नेता कैलाश रावत, जगदेव डोगरा, प्रकाश गुंज्याल, ईश्वर दानू, महिपाल गर्ब्याल, महेंद्र धामी, अब्दुल कलाम, भीम सिंह रावत, विशन जेठा, नरोत्तम भट्ट, लीला धामी, अशोक गुंज्याल आदि थे।
विज्ञापन