फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Brave Bhim Singh, who fought wars with China and Pakistan, passes away

Pithoragarh News: चीन और पाक के साथ युद्ध लड़े जांबाज भीम सिंह का निधन

Sun, 25 Jan 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jan 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Brave Bhim Singh, who fought wars with China and Pakistan, passes away
भीम सिंह ठकुराठी (फाइल फोटो)
पिथौरागढ़। विण विकास खंड के ग्राम भिलौत निवासी पूर्व कैप्टन भीम सिंह ठकुराठी (93) का शनिवार की रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। उनके पुत्र राजेंद्र ठकुराठी ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

16 जुलाई 1935 को भिलौत गांव में जन्मे भीम सिंह बचपन से भारतीय सेना में सेवा करने के इच्छुक थे। पहले ही प्रयास में वर्ष 1952 में उनका चयन कुमाऊं रेजिमेंट की 14वीं बटालियन में हुआ। उनकी तैनाती बाद में 5 मैकेनाइज्ड में हुई। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर में सेवा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। चीन के साथ 1962, 1965 और पाक के खिलाफ 1971 की लड़ाई में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन

ठकुराठी वर्ष 1983 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते रहे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर, महेश चंद शाही, उमेद सिंह, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, नवीन गुरुरानी, मदन सिंह समेत व्यापारियों ने शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed