{"_id":"63f0c44a5b3f30c164025979","slug":"boxers-win-medals-sport-pithoragarh-news-c-8-1-56448-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: महिला बॉक्सिंग में नेहा, खुशी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: महिला बॉक्सिंग में नेहा, खुशी ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रथम खेलो इंडिया सब जूनियर और एलीट महिला नेशनल ओपन चैंपियनशिप में जिले की मुक्केबाज नेहा वल्दिया, खुशी चंद ने स्वर्ण और रिया जोशी, लतिका बृजवाल ने रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।
रोहतक में 13 से 17 फरवरी तक हुई चैंपियनशिप में नेहा वल्दिया ने 46.48 किग्रा भारवर्ग में दिल्ली की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण और रिया जोशी ने 66 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। दोनों पिथौरागढ़ बॉक्सिंग छात्रावास की खिलाड़ी हैं और प्रशिक्षक कै. देवी चंद, सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त रही हैं।
प्रतियोगिता में खुशी चंद ने 42.44 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण जीता है। वह विजेंद्र बॉक्सिंग क्लब पिथौरागढ़ में प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण ले रही हैं। खुशी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता चंद की छोटी बहन हैं। इस प्रतियोगिता में मुनस्यारी की लतिका बृजवाल ने 50.52 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की मुक्केबाज को पराजित कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
लतिका जोहार क्लब मुनस्यारी में प्रशिक्षक मानसिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीएम रीना जोशी, बहादुर सिंह बोहरा, प्रकाश जोशी, कमल कुमार पुनेड़ा, अजय राठौर, हरि दत्त कापड़ी, संजीव कुमार पौरी, राजेंद्र सिंह जेठी आदि ने बधाई दी है।