{"_id":"6a2d91a02722359ee008ed85","slug":"boulders-fall-again-at-sobla-dhakar-jcb-operator-injured-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142987-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सोबला-ढाकर पर फिर गिरे बोल्डर, जेसीबी ऑपरेटर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सोबला-ढाकर पर फिर गिरे बोल्डर, जेसीबी ऑपरेटर घायल
Sat, 13 Jun 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोबला-ढाकर सड़क पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर हटाती जेसीबी। स्रोत:बीआरओ
धारचूला(पिथौरागढ़)। सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जीप पर बोल्डर गिरने से चालक और एक पर्यटक की मौत हो गई थी जबकि चार पर्यटक घायल हो गए थे। बमुश्किल बीआरओ ने बोल्डर हटाकर आवाजाही सुचारु की। तीन घंटे बाद ही फिर से पहाड़ी दरकी और जेसीबी पर बोल्डर गिर गए। घटना में जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया। संयोग से उसकी जान बच गई। पहाड़ी दरकने से फिर से सड़क पूरी रात बंद रही और पंचाचूली दर्शन के लिए पहुंचे यात्री फंसे रहे।
सोबला-ढाकर सड़क पर बीते शुक्रवार पंगबावे के पास पहाड़ी दरकने से बोल्डर पर्यटकों की जीप पर गिर गए। घटना में जीप चालक और राजस्थान के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर्फ तीन घंटे बाद ही देर शाम सात बजे के करीब फिर से पहाड़ी दरक गई। सड़क पर काम कर रही जेसीबी पर बोल्डर गिर गए और ऑपरेटर इनकी चपेट में आने से घायल हो गया।
संयोग से उसे हल्की चोट आई और वह सुरक्षित बच गया। ऑपरेटर का सीएचसी में इलाज किया गया। बोल्डर गिरने से सड़क पर फिर से आवाजाही ठप हो गई और पंचाचूली दर्शन से लौट रहे कई यात्री फंस गए। यात्रियों को हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में रात बितानी पड़ी। दूसरे दिन शनिवार सुबह 11 बजे बीआरओ ने बोल्डर हटाकर आवाजाही सुचारु कराई तब यात्री धारचूला लौट सके।
विज्ञापन
दो घायल पर्यटक हायर सेंटर रेफर
पंगबावे में बोल्डर गिरने से गंभीर रूप से घायल राजस्थान के पर्यटक आयुष खंडेवाल (24) और हन्नी खंडेवाल (26) को सीएचसी धारचूला में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। परिजन दोनों को लेकर हायर सेंटर रवाना हुए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक चालक और पर्यटक के शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंपा। दीलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने घटना पर दुख जताते हुए बीआरओ से पंगबावे में चेतावनी बोर्ड लगाने कार्य के समय दोनों तरफ कर्मियों की तैनाती की मांग की है।