फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Book exhibition in Pithoragarh.

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Book exhibition in Pithoragarh.
पिथौरागढ़ नगरपालिका में लगी पुस्तक प्रदर्शनी में पुस्तकों को देखतीं छात्राएं और अन्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगरपालिका सभागार में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रकाशकों और लेखकों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों को पुस्तक चयन संबंधी कई सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत और डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित, ज्ञानवर्धक, ऐतिहासिक आदि पुस्तकों का प्रदर्शन किा गया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली और कुमाऊंनी में लिखी गई पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी में डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी के बच्चों से पुस्तकों के बारे में संवाद कर बच्चों को भविष्य के लिए पुस्तकों के चयन संबंधी सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से वार्ता कर पुस्तकों के संबंध में उनकी राय मश्वरे लेकर अपने विचार बच्चों के साथ साझा किए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन कर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले लगने से जिले के मेधावी बच्चे, पठन-पाठन में रुचि रखने वाले युवाओं, बुजुर्गों को ऐसे आयोजन से लाभ मिलेगा। साथ ही बच्चों को विभिन्न रुचिकर पुस्तकें पठन-पाठन के लिए उपलब्ध हो पाएंगी। पुस्तक प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अधीक्षक आशीष गौर ,वितरक अमित साहनी, दिनेश कुमार, रोहन, प्रेम, केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी के शिक्षक निधी चंद, कुसुम, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed