फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Board meeting of Dharchula municipality passed several proposals regarding the development of the city

पर्यावरण मित्रों के लिए पीपीई किट खरीदेगी नगर पालिका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Board meeting of Dharchula municipality passed several proposals regarding the development of the city
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला, (पिथौरागढ़)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान नगर की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। नगर में पर्यावरण मित्रों के लिए पीपीई किट खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी पाठक ने की। इस दौरान पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि की गई। इस मौके पर सहायक लेखाकार भूरे सिंह ने वर्ष 2020-21का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में आय 129876224 रुपये और व्यय 121748687 प्रस्तावित है। वर्ष 2018-19 में वास्तविक आय 55508026 के सापेक्ष 50899410 हुई। इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्यावरण मित्रों के लिए पीपीई किट खरीदने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा, विरेंद्र सिंह गर्ब्याल, मनीष गर्ब्याल, जानकी देवी, प्रेमा गर्ब्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed